फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी में बड़ा हादसा : यमुना में नहाते समय दो सगे भाइयों समेत तीन की डूबने से मौत, एक को बचाया गया

Fri, 16 Jun 2023 10:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

शुक्रवार को दोपहर में यमुना नदी में स्नान करने के दौरान दो सगे भाई और एक चचेरे भाई की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। एक किशोर को स्थानीय लोगों ने डूबने से बचा लिया। तीन लोगों के डूबने से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सेवढ़ा गांव में शुक्रवार दोपहर यमुना नहाने गए सगे भाई समेत चार लोग गहरे पानी में समा गए। घाट पर मौजूद एक व्यक्ति के शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने एक युवक को तो बचा लिया लेकिन सगे भाई व उनके चाचा के बेटे को नहीं बचा सके। एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव नदी से बाहर निकलते ही कोहराम मच गया।

विज्ञापन


प्रयागराज के एयरपोर्ट में संविदा सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत लालचंद्र मूलरूप से कौशाम्बी जिले के सेवढ़ा गांव के रहने वाले हैं। वह घूमनगंज स्थित सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते हैं। महीने भर पहले लालचंद्र का बड़ा बेटा रोहित (19) अपने छोटे भाई मोहित (18) के साथ गर्मी की छुट्टियां बिताने बाबा रामलखन के पास गांव आया था।

शुक्रवार को करीब 11 बजे रोहित, मोहित अपने चाचा फूलचंद्र के बेटे सूरज के साथ घर से बिना बताए यमुना स्नान के लिए लिए निकले। उनके साथ गांव का नीतेश भी गया था। चारों लोग ऑटो से सेवढ़ा घाट पहुंचे और यमुना में नहाने लगे।

विज्ञापन

मृतक रोहित, मोहित व सूरज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
नीतेश ने बताया दोपहर करीब दो बजे सूरज पैर फिसलने के कारण नदी में डूबने लगा। उसे डूबता देख रोहित, मोहित ौर वह बचाने के लिए आगे बढ़े तो वह भी डूबने लगे। घाट पर ही सेवढ़ा गांव का केशव अपनी भैंस को नहलाने गया था। उसने चारों को डूबता देखा तो शोर मचाते हुए सभी को बचाने के लिए नदी मे कूद पड़ा। नीतेश को तो उसने सकुशल बचा लिया लेकिन तीन लोगों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

गंगा घाट पर तीन युवकों के डूबने के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
शोरगुल होने पर पहुंचे स्थानीय मछुआरों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद एक-एक कर तीनों का शव बाहर निकाला। एक ही परिवार के सगे भाई समेत तीन सदस्यों की मौत से घाट पर परिजनों की चित्कार गूंज रही थी। एसडीएम चायल राहुल देव भट्ट भी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन घरवालों ने मना कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर लाश अंतिम संस्कार के लिए घरवालों को सौंप दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें