फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबे तीन बच्चे, एक की मौत

विज्ञापन
Three children immersed in pond, one killed - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
तालाब में डूबे तीन बच्चे, एक की मौत
विज्ञापन

सिराथू में घटना, डोंगी पर सवार होकर कर रहे थे मस्ती
मूक बधिर युवक ने जान पर खेल दो बच्चों की बचाई जिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)। कस्बे के परसीपुर मोहल्ले में सोमवार दोपहर खेल-खेल में तीन बच्चे तालाब किनारे रखी एक डोंगी (छोटी नाव) पर सवार हो गहरे पानी में पहुंच गए। तालाब में डोंगी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे तीनों बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देख एक मूक बधिर युवक ने उन्हें बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। दो बच्चों को सकुशल बाहर निकालने में कामयाब हो गया, लेकिन एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सिराथू के वार्ड दो परसीपुर में गहरा तालाब बस्ती के किनारे है। तालाब में लबालब पानी भरा हुआ है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे मोहल्ले के विजय (8) पुत्र राजू, विनोद(13) पुत्र देशराज और विकास(9) पुत्र छेद्दू तालाब किनारे खेल रहे थे। खेल-खेल के दौरान बच्चों ने तालाब किनारे रखी एक डोंगी को पानी में उतारा और सवार होकर मस्ती करने लगे। तालाब के बीच पहुंचते ही डोंगी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे तीनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए। बच्चों को डूबता देख उधर से गुजर रहे मूक बधिर सोनू उन्हें बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। वह विनोद और विकास को मौत के मुंह से बाहर निकालने में कामयाब रहा, लेकिन विजय तालाब के गहरे पानी में समा गया। इसी बीच जानकारी पर तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। काफी मशक्कत के बाद विजय का शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें