रक्सवारा गांव के परवेज आलम जिला कचहरी में वकालत करते हैं। घर पर उनका परिवार रहता है। वृहस्पतिवार को वह कचहरी गए थे। दोपहर करीब एक बजे उनकी पत्नी ने फोन कर बताया कि करीब 12:45 बजे रक्सवारा गांव का कैफ पुत्र वाजिद मंसूरी व प्रयागराज जिले के धूमनगंज कोतवाली के चकिया गांव का अच्छे पुत्र सुब्बन घर में घुसकर बम से हमला कर दिया।
करारी क्षेत्र के रक्सवारा गांव में बृहस्पतिवार शाम अधिवक्ता के घर में घुस कर हुए बम से हमले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान न्यायालय भेज दिया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
रक्सवारा गांव के परवेज आलम जिला कचहरी में वकालत करते हैं। घर पर उनका परिवार रहता है। बृहस्पतिवार को वह कचहरी गए थे। दोपहर करीब एक बजे उनकी पत्नी ने फोन कर बताया कि करीब 12:45 बजे रक्सवारा गांव का कैफ पुत्र वाजिद मंसूरी व प्रयागराज जिले के धूमनगंज कोतवाली के चकिया गांव का अच्छे पुत्र सुब्बन घर में घुसकर बम से हमला कर दिया। बम के कुछ छर्रे परवेज आलम के पिता अनीस उल्ला को लगे।
बम की आवाज सुनकर जब परवेज की पत्नी कमरे में आई तो देखा एक युवक अनीस उल्ला के सीने पर तमंचा सटाकर फायर करने का प्रयास कर रहा था। परवेज की पत्नी के चिल्लाने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परवेज की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर लिया था। शनिवार की सुबह पुलिस ने बट बंधुरी गांव के मंदिर के पास से अच्छे पुत्र सुब्बन व रक्सवारा गांव के कैफ पुत्र वाजिद अली तथा पवन यादव पुत्र नत्थू यादव निवासी रक्सवारा को घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में कैफ ने पुलिस को बताया कि गांव में एक व्यक्ति की कुछ दिन पूर्व भैंस चोरी हो गई थी। वकील परवेज उसे भैंस चोरी के आरोप में पकड़वा रहा था। इसी बात से खिन्न होके उसने अपने साथियों के साथ बम चलाया था। कैफ ने बताया कि उसने अच्छे के साथ परवेज वकील के घर अंदर घुसकर बम चलाया था। जबकि पवन यादव दरवाजे पर खड़ा था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान न्यायालय भेज दिया।