फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विवाहिता की मौत में पति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेरवा गांव में जहरीला पदार्थ खाने से हुई ज्योति गुप्ता (25) की मौत के मामले में मंझनपुर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की हालत बिगड़ गई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


थाना मंझनपुर पुलिस के अनुसार, 26 दिसंबर को मृतका की मां सुनीता देवी निवासी चंदूपुर अमरायन, थाना सरायअकिल ने तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि ज्योति गुप्ता को ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालजनों ने उनकी बेटी को जहरीला पदार्थ खिला कर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की थी।
शनिवार को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पति राजेश, ससुर अर्जुन प्रसाद गुप्ता और सास राजकुमारी शामिल हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें