हाईवे के सैनी चौराहे पर बाइक सवार को हेलमेट पहनाते कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह संवाद
सैनी पुलिस ने शनिवार को स्थानीय चौराहे पर यातायात को लेकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही सभी बाइक सवारों को हेलमेट व कार चालकों को सीटबेल्ट पहनने की सलाह दी। इस दौरान प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान लोगों को यातायात की जानकारी देकर बाइक सवार सात लोगों को फूल व हेलमेट दिया। इसके अलावा रोडवेज की बसों व अन्य वाहनों में पीली पट्टी लगवाई गई।