फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख के लिए महिला को पीटा, घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला
विज्ञापन

पूरामुफ्ती के महगांव में ब्याही थी महिला, पति समेत चार पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के महगांव में ब्याही एक महिला को मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिपरी इलाके के डीहा (चायल) की शिमला देवी पुत्री रामलौटन ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह महगांव में छविलाल से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में तीन लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो महीने भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। जांच के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति छविलाल, ससुर केशव प्रसाद, सास कदनही व जेठानी रीता देवी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें