पाक से आई थी कॉल, खुद को बताया था पीएफआई संगठन का एजेंट
आशुतोष पांडेय के मुताबिक धमकी भरी कॉल पाकिस्तान के नंबर से आई थी। धमकी देने वाले ने खुद को पीएफआई संगठन का एजेंट बताया है। उसने फोन पर देश के प्रधानमंत्री और हिंदू देवी-देवताओं को भी गालियां भी दी थीं। साथ ही तीन दिन में केस वापस नहीं लेने पर बम से उड़ा देने की धमकी दी।
पहले भी मिल चुकी है धमकी, मथुरा, प्रयागराज और फतेहपुर में दर्ज हैं मुकदमे
आशुतोष पांडेय ने बताया कि वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष हैं।उन्होंने श्री कृष्ण जन्मभूमि में वाद संख्या चार वर्ष 2023 में दाखिल किया था। इससे पहले भी उन्हें कई बार फोन पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस संबंध में उन्होंने मथुरा, प्रयागराज और फतेहपुर में एफआईआर दर्ज कराई थी।