फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को जलाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के म्योहर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जिंदा जलाने की धमकी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित सास व ससुर के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चरवा के चपहुंआ निवासी लवकुश ने बताया कि उसने अपनी बेटी सीमा की शादी साल भर पहले म्योहर निवासी सतीश के साथ की थी, यथासंभव दान-दहेज भी दिया गया था। इसके बावजूद दो लाख रुपये व बुलेट बाइक की मांग ससुरालीजन करते रहे।
छह माह पहले पति सहित सास बिट्टन देवी व ससुर इंद्रपाल ने विवाहिता की पिटाई की और दोबारा वापस आने पर जिंदा जलाने की धमकी देते हुए भगा दिया था। मायके वालों ने रिश्तेदारों व करीबियोें की मदद से ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानें। इससे आहत पीड़ित ने अब करारी पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें