फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शस्त्र लाइसेंस वरासत कराने वाले पिता-पुत्र पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एलई उर्फ बख्शीपार गांव में शस्त्र अभिलेखों में हेराफेरी कर लाइसेंस अपने नाम कराने वाले पिता व पुत्र के खिलाफ मंझनपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एलई उर्फ बख्शीपार निवासी मंगल करन पांंडेय ने बताया कि वह परिवार के साथ छत्तीसगढ़ में रहते हैं। उनके पिता राम आसरे पांडेय की आठ अगस्त 2021 को मौत हो चुकी है। उनके नाम राइफल और दोनाली बंदूक का लाइसेंस था। भतीजे अविनाश पांडेय ने उनका फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र बनवाकर 11 जुलाई 2022 को दोनों शस्त्रों की वरासत अपने नाम करा ली।
जानकारी होने पर छत्तीसगढ़ से लौटने पर अधिकारियों से शिकायत की। जांच में आरोप सही पाया गया। इस पर अविनाश व उसके पिता विजय करन के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई। मंगलवार को मंझनपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे अभी भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें