फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बॉब की टाइनी शाखा व क्लीनिक में हजारों की चोरी

Thu, 08 Jun 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भटपुरवा बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में चोरी के बाद घटना की छानबीन करती पुलिस
विज्ञापन
बॉब की टाइनी शाखा व क्लीनिक में हजारों की चोरी
विज्ञापन

- कड़ाधाम के भटपुरवा गांव में मंगलवार हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कड़ा। स्थानीय कोतवाली के भटपुरवा बाजार में मंगलवार रात चोरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की टाइनी शाखा समेत क्लीनिक को निशाना बनाया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

अंबाई बुजुर्ग निवासी अरुण सिंह ने बताया कि उन्होंने भटपुरवा चौराहा पर बीओबी की टायनी शाखा खोल रखी है। मंगलवार शाम वह सेंटर बंद कर घर चले गए। रात को सेंटर का ताला चोरों ने तोड़ा और शटर टेढ़ाकर अंदर घुस गए। चोर अंदर रखा 10 हजार रुपया नकदी, इनर्वर, बैटरी, हार्ड डिस्क व एलईडी समेत करीब 80 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। चोरों का अगला निशाना रसीदमई निवासी राम अभिलाष का नर्सिंग होम बना। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और 20 हजार रुपये नकद, इनवर्टर, बैट्री के अलावा कुछ दवाइयां उठा ले गए। पुलिस ने मौके की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें