फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संपादित<bha>--</bha>बेटी से प्रेम करता था रंजीत, इसलिए बेटे संग मिलकर मार डाला

Thu, 08 Jun 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
रंजीत हत्याकांड के गिर्‍ाफ्तार आरोपी
विज्ञापन
बेटी से प्रेम करता था रंजीत, इसलिए बेटे संग मिलकर मार डाला
विज्ञापन

- संदीपनघाट कोतवाली के मुजाहिदपुर गांव में मिला था रंजीत का रक्तरंजित शव
- बुधवार को पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में नौ दिन पहले हुए रंजीत हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात में शामिल पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी ने बताया कि रंजीत उसकी बेटी से प्रेम करता था, इसलिए उसे अपने बेटे के साथ मिलकर मार डाला।
मुजाहिदपुर गांव में 31 मई की सुबह 25 वर्षीय एक युवक का रक्तरंजित शव मिला था। इसके करीब ही युवक की टी शर्ट जलाई गई थी। वहीं पत्थर तथा लकड़ी की फंटी से कूंचकर उसकी हत्या की गई थी। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर हत्या कर मुकदमा दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना वाली शाम पूरामुफ्ती कोतवाली के बकराबाद निवासी दूबे ने शव की शिनाख्त अपने बेटे रंजीत के रूप में की। पुलिस ने छानबीन तेज की तो मालूम चला कि प्रेम प्रसंग के कारण रंजीत की हत्या की गई है। बुधवार को बकराबाद निवासी जयकिशन तथा उसके बेटे जानू उर्फ विश्वास को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया पिता-पुत्र ने हत्या की बात कुबूल कर ली है। जयकिशन ने बताया कि मृतक का उसकी बेटी से प्रेम-प्रसंग था। इस वजह से योजना बनाकर उन लोगों ने रंजीत को अगवा किया फिर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें