पश्चिमशरीरा। स्थानीय बाजार में मंगलवार रात चोर एक किराना की गोदाम में नकब लगाकर करीब 45 हजार का घी, तेल व मैदा उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने पश्चिमशरीरा कोतवाली में तहरीर दी।
पश्चिमशरीरा निवासी सुरेश केसरवानी घी, तेल व मैदा के थोक कारोबारी हैं। बाजार स्थित टेवां रोड में उन्होंने गोदाम बना रखा है। मंगलवार शाम गोदाम बंद कराने के बाद सुरेश घर चले गए। बुधवार सुबह गोदाम के बगल में रहने वाले ने नकब लगी देखा तो सुरेश को खबर दी। सुरेश ने गोदाम खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा था। गोदाम के पीछे स्थित खेत में घी के कुछ डिब्बे पड़े मिले। सुरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर 45 हजार कीमत का सामान उठा ले गए हैं।