फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के अंदर युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

पत्नी के ससुराल नहीं आने से नाराज था
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। कोतवाली क्षेत्र के तरना गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। युवक अपनी पत्नी के ससुराल नहीं आने से नाराज था। किसी ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन

तरना गांव निवासी राजेश रैदास (32) पुत्र छेदीलाल मुंबई के कल्यान में सिलाई का काम करता था। एक सप्ताह पहले वह गांव आया तो घर में ताला बंद था। पत्नी मंजू को फोन किया तो उसने खुद को मायके में होना बताया। मंजू को राजेश ने ससुराल आने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं आई। इस पर राजेश घर का ताला तोड़कर अंदर रहने लगा। बुधवार सुबह काफी देर तक राजेश बाहर नहीं निकला तो पड़ोसी व परिवार के अन्य लोग उसके यहां पहुंचे तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। राजेश का शव फंदे से लटक रहा था। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार करने नंदा का पूरा स्थित यमुना घाट गए। इस बीच किसी ने यूपी-112 को खबर कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मामले में राजेश के भाई उमेश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उमेश ने बताया कि राजेश की शादी करीब 14 साल पहले क्षेत्र के तिल्हापुर गांव निवासी रामनेवाज की बेटी मंजू से हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे नंदनी (13), अश्वनी (10) और अभिषेक (8) हुए। राजेश मुंबई में सिलाई का काम करता था। इस वजह से मंजू अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय मायके में ही रहती थी। पिछले कुछ सालों से पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें