फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बंद पड़े मकान से लाखों का माल समेट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद पड़े मकान से लाखों का माल समेट ले गए चोर
विज्ञापन

- पश्चिमशरीरा कोतवाली के असाढ़ा चौराहे पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली के असाढ़ा चौराहा स्थित सूने घर में दीवार फांदकर घुसे चोर लाखों का माल पार कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

असाढ़ा निवासी नसीम अहमद परिवार सहित मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। यहां उसके घर पर ताला बंद रहता है। इसी बात का फायदा उठाते हुए चोर किसी दिन दीवार फांदकर भीतर घुस गए। इसके बाद कमरों में रखी आलमारी, बक्सों आदि का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। चोर बाइक के पहिए और पंखे तक खोल ले गए। फ्रिज, टीवी, कूलर जैसे जो विद्युत उपकरण ले नहीं जा सके उसे तोड़ कर उसका समान ले गए। रविवार की सुबह गृहस्वामी की बहन सुमैया किसी काम से भाई के घर पहुंची। बाहर लगे कमरे का ताला खोलकर वह अंदर पहुंची तो नजारा देख दंग रह गई। चोर घर में रखा सारा कीमती समान उठा ले गए थे। सुमैया के मुताबिक फोन पर उसने भाई को चोरी की जानकारी दी। सुमैया के मुताबिक करीब पांच लाख रुपये कीमत के सामान चोरी हुए हैं। पुलिस ने गृहस्वामी के आने पर तहरीर लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें