फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सेंधमारी कर नकदी-गहना समेत दस लाख की गृहस्थी पार कर ले गए चोर

Sun, 14 Jul 2024 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अजुहा कस्बे के मौलाना आजाद नगर में चोरी के बाद खेत में बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
सेंधमारी कर नकदी-गहना समेत दस लाख की गृहस्थी पार कर ले गए चोर
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे में शनिवार रात हुई घटना, छानबीन में जुटी पुलिस
फोटो नं-08
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। मौलाना आजादनगर मोहल्ले में शनिवार रात सेंधमारी कर चोर नकदी-गहना समेत तकरीबन 10 लाख रुपये की गृहस्थी पार कर ले गए। रविवार सुबह पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद तहरीर लेकर घटना की छानबीन में शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजुहा कस्बे के मौलाना आजाद नगर मोहल्ला निवासी रामआसरे निर्मल के आठ बेटों में चार की शादी हो गई है। चारों मुंबई में रहते हैं। घर में वह अन्य बच्चों के साथ रहते हैं। बताया कि रोजाना की तरह शनिवार रात भी वह घर के आगे वाले कमरे में सो रहे थे। आधी रात को चोरों ने उनके घर काे निशाना बना लिया। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोर तीन बक्से व दो ट्राॅली बैग उठा ले गए। रविवार सुबह नींद खुलने पर कमरे में बिखरा सामान व कटी सेंध देख रामआसरे के होश उड़ गए। घटना की जानकारी होने पर पड़ोसियों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद चोरी गए बक्से व ट्राॅली बैग घर के पीछे खेत में पड़े मिले। रामआसरे के मुताबिक चोर बक्से व ट्राॅली बैग में रखी 60 हजार नकदी व चारों बहुओं के दस लाख रुपये कीमत के गहने ले गए हैं। सूचना के बाद पहुंची अजुहा चौकी पुलिस व फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सैनी कोतवाली प्रभारी जयचंद्र शर्मा ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें