फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चंपहा बाजार में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, नकदी समेत लाखों के जेवरात उड़ाए

Sat, 03 Jan 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चोरी की वारदात के बाद घर का टूटा दरवाजा- संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा क्षेत्र के चंपहा बाजार में नववर्ष की रात चोरों ने बेखौफ होकर तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। खास बात यह रही कि घटनास्थल से महज एक किलोमीटर की दूरी पर चंपहा चौकी स्थित होने के बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पहली घटना चंपहा बाजार निवासी गीता देवी पत्नी स्वर्गीय अमरनाथ के घर हुई। पीड़िता के अनुसार, रात में अज्ञात चोर घर में घुस आए और 10 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की चैन पट्टी, बिछुआ सहित अन्य कीमती सामान उठा ले गए। सुबह जब घर के सदस्य जागे तो सामान बिखरा देख चोरी का पता चला।
दूसरी घटना बाजार निवासी अजय कुमार के घर में हुई। चोरों ने मुख्य दरवाजे का एक पल्ला तोड़कर घर में प्रवेश किया और भीतर रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घर में किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

तीसरी वारदात गंगा पुत्र बाबा के घर हुई। चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकद और जेवरात चोरी कर लिए। तीनों घटनाओं की जानकारी सुबह मोहल्ले के लोगों को हुई तो दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर चंपहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घरों का मुआयना कर जांच-पड़ताल शुरू की।
सीओ, जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिजनों से तहरीर लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

चोरी की वारदात के बाद घर का टूटा दरवाजा- संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें