चरवा कोतवाली के बरियावां गांव निवासी एक युवक की बृहस्पतिवार दोपहर राजस्थान के सीकर में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को सीकर से घर लाने के लिए रवाना हो गए हैं।
बरियावां गांव निवासी मुंशीलाल पटेल किसान हैं। उनका बेटा संदीप कुमार पटेल (22) राजस्थान के सीकर शहर स्थित एक ऑॅयल मिल में रहकर नौकरी करता था। पिता के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर वह बाइक से बाजार जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल संदीप कुमार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सीकर पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद हादसे की जानकारी ऑयल मिल मालिक को दी। मिल मालिक ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन शव को लाने के लिए सीकर जिला के लिए रवाना हो गए हैं।