फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, नकदी और लाखों के जेवरात पार

Thu, 04 Jun 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
नूरपुर हाजीपुर गांव की पक्की दीवार में काटी गई सेंध। संवाद,
विज्ञापन
पिपरी के नूरपुर हाजीपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने अलग-अलग चार घरों से नकदी और लाखों के जेवरात पार कर दी। चोरों ने दो घर से नकदी व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए, जबकि दो अन्य घरों में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन

नूरपुर हाजीपुर गांव की रानी देवी ने बताया कि मंगलवार रात वह बच्चों के साथ घर के आगे के हिस्से में सो रही थीं। इसी दौरान छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा एक हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए। सुबह बक्से का टूटा ताला देखकर घटना की जानकारी हुई।
रानी के मुताबिक पड़ोसी के घर में भी रात में चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर में घुस गए और बक्से में रखे एक हजार रुपये नकद और करीब 60 हजार रुपये के चांदी के जेवरात उठा ले गए। इसके अलावा रानी के पड़ोसी अमर पुत्र मालधारी के घर में भी चोरों ने सेंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन कमरे में भूसा भरा होने के कारण वहां से कुछ नहीं ले जा सके।
विज्ञापन

वहीं, शंभूलाल के घर में भी सेंध काटकर चोरी की कोशिश की गई, लेकिन इसी दौरान परिजन जग गए और परिजनों की आहट सुनकर चोर भाग निकले। पीड़ितों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें