सैबसा गांव में बुधवार दोपहर एक राज मिस्त्री का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। दोपहर में मुहल्ले का एक युवक औजार लेने घर मिस्त्री के घर गया तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
सैबसा गांव का श्याम लाल (41) पुत्र भैया लाल लोधी राज मिस्त्री था। करीब दो साल से वह नशे का आदी हो गया था। इसी बात से नाराज होकर करीब सात माह पहले उसकी पत्नी रीता देवी बच्चों को लेकर मायके चली गई थी।
श्याम लाल घर में अकेला रहता था। बुधवार दोपहर मुहल्ले का एक युवक घर बनाने का एक औजार लेने श्याम लाल के घर पहुंचा तो श्याम लाल का शव लकड़ी की धन्नी पर लटक रहा था। श्यामलाल के शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर रीता देवी रोते-बिलखते हुए बच्चों को लेकर गांव आई। इंस्पेक्टर संजय यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों के तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।