संदीपनघाट कोतवाली के जलीलपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने सेंध काटकर नकदी, गहने समेत लाखों की गृहस्थी पार कर दी। बृहस्पतिवार सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जागेश्वरी देवी ने बताया कि मंगलवार रात वह परिवार के साथ घर के अंदर कमरे में सो रही थी। तभी चोरों ने उसके घर से नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। सुबह चार बजे वह बाथरूम के लिए दरवाजा खोलने लगी तो बाहर से बंद था, घर के पीछे का दरवाजा भी बंद था।
शोर मचाने पर पड़ोसी गुड्डू तिवारी ने बाहर से दरवाजा खोला। देखा कि पीछे की दीवार में सेंध कटी व कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर 30 हजार नकदी समेत लगभग ढाई लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए हैं। सूचना के बाद आई पुलिस मौका मुआयाना के बाद जांच में जुट गई है।