फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दीवार फांदकर चोरों ने पार की लाखों रुपये की गृहस्थी

Thu, 27 Feb 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के फतेहपुर सहावपुर गांव में मंगलवार रात दीवार फांद कर घर में घुसे चोर नकदी-गहने समेत लाखों की गृहस्थी पार कर ले गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर सहावपुर गांव निवासी राम सुरेमन पाल ने परचून की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा दीपक पाल गैर प्रांत में काम करता है। पत्नी निशा देवी ने बताया कि पति दुकान के बगल वाले के कमरे में सोते हैं। जबकि, वह बहू और बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोती हैं।
मंगलवार रात वह बच्चों के साथ घर के अंदर सो रही थीं। आधी रात के करीब घर के किनारे बने शौचालय की दीवार फांद कर चोर छत पर चढ़ गए। सीढ़ी से उतर कर कमरे में रखा बक्सा उठा ले गए। निशा के अनुसार बक्से में रखी 10 हजार रुपये, ढाई तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवर समेत करीब सवा दो लाख रुपये और गृहस्थी का सामान चोर ले गए।
विज्ञापन

सुबह कमरे से बक्सा गायब देख निशा ने शोर मचाया तो पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। इंस्पेक्टर शिवचरन राम ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें