फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खोरा गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और अन्य कीमती सामान पार कर दिया। घटना के समय परिवार के लोग घर में सो रहे थे। कुत्तों के भौंकने पर गृहस्वामी की नींद खुली तो चोरी का पता चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खोरा निवासी नील कमल पुत्र मिथिलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह छत पर सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे अचानक कुत्ते भौंकने लगे। नींद खुलने पर उसने गली में झांका, इसके बाद नीचे उतरकर देखा तो घर के कमरे में रखी आलमारी और बक्सा टूटा हुआ था। सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए।

चोर उसकी पत्नी सपना और मां रानी देवी के सोने-चांदी के जेवरात के अलावा अन्य कीमती सामान भी उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें