कुूलौली गांव में शिवमंगल के घर चोरी के बाद बिखरा सामान-संवाद
कुलौली गांव में सोमवार रात सेंधमारी कर किसान के घर से चोरों ने नकदी-गहना समेत लाखों की गृहस्थी पार कर दी। मंगलवार सुबह पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
मंझनपुर कोतवाली के कुलौली निवासी शिवमंगल प्रजापति किसानी करते हैं। रोज की तरह सोमवार रात वह परिवार समेत घर के आंगन में सो गए थे। आधी रात चोरों ने उनके घर को निशाने पर ले लिया।
दीवार में सेंध काटकर भीतर घुसे चोर करीब दस तोला सोने और दो किलो चांदी के गहने व नकदी समेत लाखों रुपये का माल पार कर ले गए। मंगलवार सुबह दीवार में कटी सेंध और बिखरी गृहस्थी देख गृहस्वामी के होश उड़ गए।
सूचना के बाद आई टेंवा चौकी पुलिस ने मौका-मुआयना किया। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन कराई जा रही है।