फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बालक की गर्दन पर हंसिया रख घर में की लूटपाट, दंपती को पीटा

Tue, 05 Aug 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मनीष जायसवाल के घर में लूटपाट की घटना के बाद जांच करनी पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कोतवाली से करीब दो सौ मीटर दूरी पर रविवार रात एक घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने बालक के गले पर हंसिया रखकर दंपती की पिटाई की। गृहस्वामी और उनकी पत्नी को डराने के बाद बदमाशों ने जमकर लूटपाट की और 90 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान समेट कर भाग निकले।
विज्ञापन

भुक्तभोगी की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कोखराज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और कार्रवाई के लिए तहरीर ली। कोखराज निवासी मनीष जायसवाल ने उन्हें बताया था कि उनका घर कोतवाली के निकट है। बदमाशों ने उन्हें बेटे की जान का डर दिखाकर निशाना बनाया है।
मौके पर पहुंची पुलिस को मनीष ने बताया कि घर के निचले हिस्से में आटा चक्की चलाते हैं। दूसरी मंजिल पर बने कमरे में वह पत्नी पूजा व आठ वर्षीय बेटा उत्कर्ष के साथ रहते हैं। रविवार रात सभी खाना खाकर सो गए। रात करीब दो बजे पांच नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और सीढ़ी से उतरकर कमरे में आ गए।
विज्ञापन

भुक्तभोगी दंपती ने बताया कि बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई की। फिर बेटे उत्कर्ष के गले पर हंसिया रखकर उसकी हत्या करने की धमकी देते हुए सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। इससे पति-पत्नी सहम गए।
बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक घर को खंगाला। आलमारी व बॉक्स में रखे करीब 90 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर व नए कपड़े सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद दहशतजदा मनीष ने पास-पड़ोस के लोगों को फोन पर घटना की जानकारी दी।
सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर चंद्रभूषण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद पहुंचे एएसपी राजेश कुमार सिंह भी मौके पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के बाद मनीष और उनके परिजनों से पूछताछ कर घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया।

पुलिस को तीसरी बार बदमाशों ने दी चुनौती
कोखराज कोतवाली के बगल मनीष जायसवाल के यहां लूटपाट इलाके की कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी चोरों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी थी। 25 जुलाई की रात कोतवाली के सामने मनीष साहू के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया था। इसी रात चोरों ने कोतवाली के बगल ज्ञान तिवारी के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी हो गया था। ज्ञान तिवारी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की गतिविधि भी कैद हुई थी। इसके बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग अब तक नहीं लगा पाई है।

रविवार रात मनीष जायसवाल के घर आए बदमाशाें ने नकदी, जेवर समेत कीमती सामान ले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक को घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।

मनीष जायसवाल के घर में लूटपाट की घटना के बाद जांच करनी पहुंची पुलिस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें