फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर में सेंध लगाकर समेट ले गए गृहस्थी का सामान

Wed, 30 Jul 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
नूरपुर हाजीपुर गांव के बाहर खेत में पड़ी मिली छोटी आलमारी। संवाद
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के नूरपुर हाजीपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर की कच्ची दीवार में सेंध लगाकर नकदी व जेवरात समेत करीब एक लाख रुपये का सामान समेट ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नूरपुर हाजीपुर निवासी सुभाष ने बताया कि सोमवार रात वह और परिवार के लोग सो गए। रात को चोरों ने उसके घर को अपना निशाना बनाया। दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे चोरों ने बॉक्स व आलमारी में रखे 20 हजार रुपये, आधा तोला वजन का सोने का लॉकेट, तीन जोड़ी चांदी की पायल,चांदी की दो जंजीर, अनाज सहित करीब एक लाख रुपये की गृहस्थी पार कर दी।
सुबह परिवार वालों की नींद खुली और बिखरा पड़ा सामान देखा तो होश उड़ गए। जानकारी होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव के बाहर खाली पड़ी आलमारी मिली। थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

नूरपुर हाजीपुर गांव के बाहर खेत में पड़ी मिली छोटी आलमारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें