फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कोर्ट के आदेश पर डॉक्टर पर मुकदमा, आरोपी की छह महीने पहले हो चुकी है मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर कीडगंज थाना पुलिस ने ऑपरेशन में गड़बड़ी करने के आरोप में डॉ. आरके अग्रवाल पर फर्जीवाड़ा का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि कोरांव की एक महिला का बिना ऑपरेशन किए 61,960 रुपये वसूल लिए। जबकि, आरोपी की छह माह पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।
एफआईआर के मुताबिक, कोरांव के देवघाट निवासी धन प्रताप सिंह ने शिकायत में बताया था कि अगस्त 2024 को उनकी मां सुशीला देवी की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें मां शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि डॉ. आरके अग्रवाल ने 40 हजार रुपये बच्चेदानी का ऑपरेशन करने की बात कही थी।
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद 10 दिन तक अस्पताल में रखा गया लेकिन बिल 61,960 रुपये का बना दिया गया। इसके बाद उन्हें कमला नेहरू मेमोरियल हास्पिटल भर्ती कराया गया। यहां अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला कि मां शारदा अस्पताल में बच्चेदानी का ऑपरेशन किया ही नहीं गया था। आरोप है कि अस्पताल पहुंचकर शिकायत की तो डॉ. आरके अग्रवाल और अस्पताल कर्मियों ने बदसलूकी करते हुए भगा दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कहा, डॉ. आरके अग्रवाल की करीब छह महीने पहले मृत्यु हो चुकी है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें