फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बने म्योहर-सरायअकिल मार्ग की जल्द बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योहर वाया इछना होते हुए सरायअकिल को जाने वाली चार किलोमीटर लंबी सड़क के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़क चौड़ीकरण व उसकी मरम्मत के लिए तीन करोड़ 62 लाख की कार्ययोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। तीन दशक से गड्डे में तब्दील सड़क में अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है, वहीं सैकड़ों लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। म्योहर गांव से इछना होते हुए सरायअकिल जाने का रास्ता महज चार किलोमीटर है। यह सडक़ बनाने की मंजूरी वर्ष 1990 में हुई थी। स्थानीय जन प्रतिनिधियों की अनदेखी के कारण कार्यदायी संस्था सिर्फ बोल्डर डालकर चलती बनी। वर्ष 1993 में भाजपा के तत्कालीन विधायक शिवदानी के प्रयास से सड़क का निर्माण फिर शुरू हुआ। जिस संस्था को टेंडर मिला उसने डामरीकरण कराया। इसी बीच भाजपा सरकार गिर गई। इसी के साथ ही सड़क का निर्माण फिर थम गया। बताते चलें कि ये सडक़ मंझनपुर और चायल तहसील के अंतर्गत आती है।
विज्ञापन

इसके कारण भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। सड़क खराब होने के कारण लोग म्योहर से कटरा होकर सरायअकिल जा रहे हैं। इससे लोगों को चार के बजाय आठ किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। इछना गांव के हंशराज, छोटेलाल, बृजेश आदि का कहना है 12 जनवरी 2005 को इसी सडक़ में गड्डा होने के कारण ननकू सिंह की बाइक से गिरने के कारण मौत हो चुकी है। पांच अप्रैल 2020 को भी रामनरेश की सड़क में गिरने के कारण जान जा चुकी है। इतना ही नहीं आए दिन राहगीर सड़कमें बने गड्डों के कारण हादसे के शिकार हो रहे हैं। अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क की चौड़ीकरण व मरम्मत के लिए तीन करोड़ 62 लाख की मंजूरी प्रदान की है। स्थानीय लोगों का कहना है सरायअकिल इलाके की प्रमुख बाजार है। सड़क बनने के कारण लोगों को जहां चार किलोमीटर का अतिरिक्त सफर नहीं करना होगा, साथ ही लोग हादसे से भी बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें