फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: साजिश थी राज कुमार का वंश नाश करने की, शिकार हो गईं चार मासूम बच्चियां

Sat, 19 Aug 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरईं बुजुर्ग में टॉफी खाने से दो बच्चियों की मौत और दो के बीमार होने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरईं बुजुर्ग में टॉफी खाने से दो बच्चियों की मौत और दो के बीमार होने का मामला कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि एक परिवार का वंश नाश करने के लिए रची गई साजिश थी। यह कुचक्र राजकुमार के इकलौते बेटे को मार कर उसके घर का चिराग बुझाने के लिए रचा गया था, जिसका शिकार राजकुमार की बेटी के साथ तीन और मासूम बच्चियां हो गईं।
सौरईं बुजुर्ग निवासी अधिवक्ता राज कुमार के तीन बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ा बेटा कपिल मुनि (12), फिर दूसरे नंबर पर बेटी प्रतिभा (12) और तीसरे नंबर पर बेटी वर्षा (8) है। बृहस्पतिवार की सुबह वर्षा को अपने घर की छत पर टाॅफियां मिलीं थीं, जिसे उसने अपनी तीन चचेरी बहनों आरुषि (4), साधना (8) और शालिनी (7) के साथ मिलकर खाया था। टॉफियों में जहर मिला हुआ था, जिस वजह से सगी बहनों साधना और शालिनी की मौत हो गई। जबकि, वर्षा और आरुषि का प्रयागराज में इलाज चल रहा है। मामले में राजकुमार के पड़ोसी झोलाछाप शिवशंकर को नामजद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजकुमार के इकलौते बेटे कपिल मुनि की हत्या की साजिश रची थी, ताकि उसके वंश का नाश हो जाए। उसे मारने के लिए ही टॉफी में जहर मिलाकर उसकी छत पर फेंका था। उसका मानना था कि कपिल मुनि उसे खाएगा और उसकी मौत हो जाएगी, लेकिन वह जहरीली टॉफी कपिल की बहन वर्षा के हाथ लग गई।
विज्ञापन


कपिल बच न जाए, इसलिए मिलाए थे कई जहर
पुलिस के मुताबिक स्नातक की पढ़ाई करने बाद आरोपी शिवशंकर झोलाछाप बन गया। उसकी न कहीं कोई क्लीनिक है और न ही दुकान। वह घर-घर जाकर लोगों का इलाज करता है। लंबे समय से इस पेशे से जुड़े होने के कारण उसे दवाओं और रसायनों की काफी जानकारी हो गई है। इसीलिए टॉफी में चूहा मारने वाली दवा के साथ अन्य कई जहरीले केमिकल भी मिलाए। जिससे उसे खाने वाले की मौत निश्चित हो जाए।


अक्सर कहता था, एक गोली खिलाऊंगा सब निपट जाएंगे
मामले की छानबीन के बाद पुलिस को यह भी पता चला कि झोलाछाप अक्सर नशे की हालत में गाली-गलौज करता था। आए दिन वह यह कहता रहता था कि एक गोली खिलाऊंगा तो सब निपट जाएंगे। घटना में सिर्फ आरोपी ही नहीं, देवीगंज स्थित उस मेडिकल स्टोर का संचालक भी पुलिस के निशाने पर है, जहां से आरोपी दवा और केमिकल खरीदे थे। मेडिकल स्टोर संचालक से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


खुद को जोखिम में डालकर बचा ली भाई की जान
घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। आरोपी की रची साजिश का पता चलने के बाद ग्रामीण यही कह रहे हैं कि वर्षा ने नादानी में जहरीली टॉफी खाकर अपने भाई के सिर पर आई मौत को खुद गले लगा लिया। टॉफी चार बच्चों ने बांटकर खाई थी। कहीं अकेले खाई होती तो उसका बचना नामुमकिन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें