फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में फिर दूध पीने लगे नंदी!

Sat, 11 Jul 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो। कौशाम्बी में इन दिनों अजीब-अजीब अफवाहों-चर्चाओं का दौर चल रहा है। तीन दिनों तक  सिल-बट्टे के अपने आप टांके जाने की अफवाह जिले भर में रही। शुक्रवार शाम से शिवमंदिरों में स्थापित नंदी के दूध पीने की चर्चा रही। मंझनपुर कोतवाली के बगल स्थित शिवमंदिर के अलावा तुर्तीपुर (करारी) भड़ेसर आदि कई गांवों में बने मंदिरों में भी लोग नंदी के दूध पीने का दावा करते रहे।
विज्ञापन


इन दोनों मंदिरों में तो नंदी को दूध पिलाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ भी घंटों लगी रही। भड़ेसर गांव की देवपति ने बताया कि उसके बेटे की ससुराल तुर्तीपुर में है। वहीं से फोन आया कि शिवमंदिर में बने नंदी दूध पी रहे हैं। उसका कहना है कि पहले तो उसे इसका विश्वास ही नहीं हुआ। पर, जब वह खुद कटोरी में दूध लेकर गांव में बने शिवमंदिर में गई और वहां नंदी को दूध पिलाया। उसका दावा है कि नंदी ने दूध पी लिया। इसके बाद तो यह घटना जंगल में आग की तरफ फैल गई। भड़ेसर गांव के रमाकांत मिश्र, पप्पू पांडेय, अनुराग, सनी, धर्मेंद्र शुक्ल, हरिओम पांडेय, शकुंलता देवी, पुष्पा देवी आदि ने भी दावा किया कि नंदी दूध पी रहे हैं। भड़ेसर गांव के बाद तो जिले के कई अन्य गांवों में भी लोग आसपास बने शिवमंदिरों में नंदी को दूध पिलाने में जुट गए। यह सिलसिला देर शाम तक जिलेभर में चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें