फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फिर मानसिक विक्षिप्त युवक ने बिजली टावर पर चढ़कर किया ड्रामा

Fri, 05 Dec 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक। संवाद
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के पिपरहटा गांव में मानसिक विक्षिप्त युवक ने बृहस्पतिवार को फिर से बिजली के टावर पर चढ़कर घंटों ड्रामा किया। पुलिस ने किसी तरह से मान-मनौव्वल कर उसे नीचे उतारा और सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

पिपरहटा गांव निवासी इंदरलाल का बेटे साहेबदीन की मानसिक हालत कई सालों से खराब है। उसका इलाज भी चल रहा है। इंदरलाल के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर साहेबदीन घर से निकला और समीप ही लोहगरा एनटीपीसी से बिजली सप्लाई के लिए बने निर्माणधीन टावर पर चढ़ गया।
टावर पर उसे चढ़ता देख घरवालों के होश उड़ गए। मौके पर जुटे सैकड़ों ग्रामीण उसे नीचे उतारने का प्रयास करते रहे लेकिन वह टावर से नहीं उतरा। सूचना पर पहुंचे तिल्हापुर चौकी के सिपाही चोखेलाल और अनुराग ने मान-मनौव्वल कर शाम पांच बजे उसे नीचे उतारा और सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। पिता इंदरलाल ने बताया कि पिछले सप्ताह शनिवार को भी इसी तरह साहेबलाल ने टावर पर चढ़कर घंटों ड्रामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें