कलक्ट्रेट कॉलोनी में रह रहे जिला कचहरी के रीडर के सूने घर का ताला तोड़कर नकदी-गहने समेत हजारों का सामान समेट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
जिला कचहरी में रीडर के पद पर तैनात प्रदीप मौर्य कलक्ट्रेट कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। बताया कि 21 सितंबर को वह पत्नी-बच्चों के साथ अपने गांव चले गए थे। इसी बीच उनके सूने आवास को चोरोंं ने निशाने पर ले लिया।
शनिवार को लौटकर आए पर दरवाजे के साथ आलमारी-बक्सों का ताला टूटा देख वह चौंक पड़े। प्रदीप के मुताबिक चोर 40 हजार रुपये के साथ ही सोने-चांदी के गहने उठा ले गए।
पीड़ित ने कलक्ट्रेट के ही एक कर्मचारी के बेटे पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजकिशोर ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।