फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किसान के घर से चोरों ने चुराया हजारों का सामान

Mon, 30 Sep 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी के फतेहपुर सहावपुर गांव में शनिवार रात चोर दीवार फांदकर एक किसान के घर से नकदी-गहना समेत हजारों का सामान समेट ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर सहावपुर निवासी राजेश पासी किसानी करते हैं। बताया कि शनिवार रात घर के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। आधी रात को दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोर 38 हजार नकदी के साथ चांदी के गहने उठा ले गए।
राजेश ने बताया कि चोरों के जाते समय उसकी नींद खुल गई। उसने एक चोर को पकड़ भी लिया था, लेकिन छीनाझपटी करते हुए वह भाग निकला। राजेश के मुताबिक आरोपी मोहल्ले का ही रहने वाला है। उसके साथ रहे दो अन्य चोरों को वह पहचान नहीं सका है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कलक्ट्रेट कॉलोनी में न्यायालय के रीडर के घर से हजारों की चोरी
ताला बंद कर परिवार समेत चले गए थे गांव, चोरों ने खंगाला घर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कलक्ट्रेट कॉलोनी में रह रहे जिला कचहरी के रीडर के सूने घर का ताला तोड़कर नकदी-गहने समेत हजारों का सामान समेट ले गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
जिला कचहरी में रीडर के पद पर तैनात प्रदीप मौर्य कलक्ट्रेट कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। बताया कि 21 सितंबर को वह पत्नी-बच्चों के साथ अपने गांव चले गए थे। इसी बीच उनके सूने आवास को चोरोंं ने निशाने पर ले लिया।
शनिवार को लौटकर आए पर दरवाजे के साथ आलमारी-बक्सों का ताला टूटा देख वह चौंक पड़े। प्रदीप के मुताबिक चोर 40 हजार रुपये के साथ ही सोने-चांदी के गहने उठा ले गए।
पीड़ित ने कलक्ट्रेट के ही एक कर्मचारी के बेटे पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजकिशोर ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें