फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दरवाजे की कुंडी तोड़कर नकदी-गहना समेत डेढ़ लाख की चोरी

Thu, 06 Jun 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। मुकीमपुर गांव में मंगलवार रात चोर एक घर के पीछे दरवाजे की कुंडी तोड़कर नकदी-गहना समेत डेढ़ लाख रुपये कीमत की गृहस्थी समेट ले गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मुकीमपुर गांव निवासी किसान राजकुमार रोजाना की तरह मंगलवार की रात घर के बाहर सो रहे थे। आधी रात को चोर घर के पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। चोर अंदर रखा संदूक उठा ले गए। राजकुमार के मुताबिक संदूक में दस हजार नकदी के साथ ही लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात रखे थे। सुबह राजकुमार जब घर के अंदर गया तो दरवाजे की कुंडी टूटी दिखाई दी। संदूक गायब था। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना के बाद तहरीर लेकर चली आई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें