इलाके के पहाड़पुर गांव में गुरुवार रात एक किसान के घर से सेंध काटकर चोरों ने नगदी, गहने सहित हजारों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। उसकी तहरीर लेकर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। पहाड़पुर निवासी धनराज पुत्र केसलाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। गुरुवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद सो गए। इस दौरान पीछे की दीवार से सेंध काटकर भीतर घुसे चोर करीब 21 हजार रुपया नगद व लगभग 80 हजार रुपया कीमत के गहने तथा अन्य सामान उठा ले गए।
सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में सीओ सिराथू रामवीर सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश कर जल्द घटना का खुलासा करने का निर्देश पइंसा एसओ को दे दिया गया है।