फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के घर से हजारों की चोरी

Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
कौशाम्बी, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Rupee
विज्ञापन
चोरों ने बुधवार रात एक मजदूर के घर से नगदी, गहने सहित करीब 70 हजार का माल पार कर दिया।कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मलाका गांव का कंचनलाल पुत्र रामदीन मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। बुधवार रात वह और परिवार के सदस्य सो गए। इस दौरान घर की दीवार से सेंध लगाकर चोर करीब 15 हजार रुपये और 65 हजार रुपये के गहने उठा ले गए।
विज्ञापन


सुबह गृहस्वामी व उसके परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार शाम केस दर्ज कर लिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर वाईपी सिंह का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें