कोखराज। स्थानीय कोतवाली के पास से एक ट्रैक्टर को शनिवार रात चोरों ने पार कर दिया। वाहन स्वामी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोखराज निवासी जयकरन यादव डॉक्टर हैं। स्थानीय कोतवाली के समीप ही उनका मकान है। अपने खेतों की जुताई करने के लिए उन्होंने एक ट्रैक्टर खरीद रखा है।
शनिवार रात उनका ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। चोरों ने ट्राली सहित ट्रैक्टर पार कर दिया। सुबह ट्रैक्टर गायब देख वाहन स्वामी के होश उड़ गए। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर योगेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वाहन बरामद कर लिया जाएगा।