फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के दफ्तर पर बम फेंके, तीन जख्मी

Mon, 28 May 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। मुख्यालय स्थित दफ्तर में बम फेंक कर रविवार सुबह पल्सर सवार बदमाशों ने एक प्रापर्टी डीलर की हत्या का प्रयास किया। रुपयों के लेनदेन को लेकर किए गए इस हमले में छर्रे लगने से प्रापर्टी डीलर, उसका पार्टनर व एक अन्य राहगीर घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर नामजद पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। अज्ञात तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के लाठी मोहल्ला (मूरतगंज) निवासी वसीम अहमद व खुशी केसरवानी प्रापर्टी डीलर हैं। दोनों एक साथ काम करते हैं। वसीम के मुताबिक मूरतगंज बाजार के नौशाद से रुपयों के लेनदेन को लेकर उसका विवाद चल रहा है। रविवार सुबह वसीम खुशी के साथ मंझनपुर एसपी कार्यालय के पीछे स्थित अपने दफ्तर आया था। उसने बताया कि दफ्तर में घुसते ही नौशाद और उसका बेटा दनियाल उर्फ मोनू सफारी से आ गए। इस बीच पल्सर से तीन अन्य युवक आए। नौशाद के कहने पर पल्सर सवार एक युवक ने झोले से बम निकालकर हमला करना शुरू कर दिया। उसने जान लेने की नीयत से ताबड़तोड़ करीब करीब 11 बम मारे। इस दौरान छर्रे लगने से वसीम उसका पार्टनर खुशी व एक अन्य राहगीर खैरात अली निवासी घना का पूरा कोतवाली मंझनपुर घायल हो गया। दिनदहाड़े बमबाजी से लोग सहम गए। हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर ओसा चौराहे के पास से आरोपी नौशाद व उसके बेटे दनियाल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पल्सर सवार बदमाश भागने में कामयाब रहे। प्रापर्टी डीलर वसीम की तहरीर पर गिरफ्तार किए गए पिता-पुत्र व पल्सर सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें