फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गांजा गांव में एक ही रात में चार घरों में चोरी

विज्ञापन
केला के खेत पास ग्रामीणों की जुटी भीड़, घरों में बिखरा सामान। संवाद  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
एयरपोर्ट कोतवाली क्षेत्र के गांजा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांजा गांव निवासी गोली सिंह रायबरेली की एक सीमेंट फैक्टरी में मैनेजर हैं। उनके भतीजे हिमांशु ने बताया कि शुक्रवार को छुट्टी समाप्त होने के बाद उनके चाचा रायबरेली चले गए थे। रात में उनकी पत्नी बच्चों के साथ घर में सो रही थीं।
इसी दौरान चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और बक्से में रखे सोने का मंगलसूत्र, लॉकेट, हार, झुमके तथा चांदी की पायल और लच्छे सहित करीब 15 लाख रुपये के जेवरात चुरा ले गए।
विज्ञापन

चोरों ने पड़ोसी अरुण कुमार के घर में सेंध लगाकर 20 हजार रुपये नकद चुरा लिए। वहीं, अवधेश कुमार सरोज के घर से पांच हजार रुपये नकद और करीब एक तोला सोने की जंजीर, तथा देवेंद्र सिंह उर्फ कल्लू के घर से 10 हजार रुपये नकद और करीब एक पाव चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए।
शनिवार सुबह गृहस्वामियों ने घरों में सामान बिखरा देखा, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर केले के खेत से कपड़े और कुछ बिखरा हुआ सामान मिला।
इस संबंध में इंस्पेक्टर राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि एक घर में चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

केला के खेत पास ग्रामीणों की जुटी भीड़, घरों में बिखरा सामान। संवाद - फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें