फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के घर से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
theft in farmer's house - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
किसानों के घर से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा और नगर कोतवाली इलाके में बुधवार रात हुईं घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/पश्चिमशरीरा। नगर कोतवाली और पश्चिमशरीरा इलाके में बुधवार रात सेंध काटकर दो किसानों के घर से चोरों ने नगदी, गहने सहित लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामियों को सुबह हुई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा क्षेत्र के नागचौरी का पूरा गांव का महेश प्रसाद मिश्रा किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसका एक बेटा भारतीय सेना में है। बुधवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद सो गए। इस दौरान पीछे की दीवार से सेंध काटकर भीतर घुसे चोर करीब 1.67 लाख रुपया नगद, 17 तोला सोना और दो किलो चांदी के गहने उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह नगर कोतवाली इलाके के बंधवा रजबर गांव का मनीष कुमार भी किसान है। नकब लगाकर उसके यहां से चोर 35 हजार रुपया नगद सहित करीब दो लाख का माल उठा ले गए। नगर कोतवाल उदयवीर सिंह ने जल्द ही घटना का खुलासा कर देने की बात कही है।
विज्ञापन

फोटो नं-05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें