फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने पांच हजार रुपये मानदेय करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासदों ने पांच हजार रुपये मानदेय करने की उठाई मांग
विज्ञापन

करारी नगर पंचायत में बोर्ड की बैठक में कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
बारिश से पहले नाला-नाली की सफाई के साथ ही हटेगा अवैध कब्जा
करारी। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें बरसात के पूर्व शीघ्र ही नाला-नाली की सफाई सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। सभासदों के मानदेय बढ़ाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया। कस्बे के एंटी भू-माफियाओं के चिन्हीकरण कराने के लिए डीएम व शासन को पत्र लिखा गया।
चेयरमैन उर्मिला सरोज की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासद संध्या जायसवाल ने कहा कि कस्बे के नाला-नालियों के ऊपर कई लोगों ने अवैध तरीके से मकान बना लिया है। इसकी वजह से नालों की सफाई नहीं हो पा रही है। इसे चिन्हित कर पुलिस-प्रशासन के सहयोग से गिरवाया जाए। इसके अलावा कस्बे में भू माफियाओं के खिलाफ एंटी भू माफिया टीम बनाई गई है। टीम को बने कई महीने बीत गए। अभी तक भू माफिया चिन्हित भी नहीं किए गए हैं। इसके लिए डीएम के साथ शासन को अवगत कराने के लिए पत्र लिखने की बात कही गई। सभासद मो. अजलम ने कहा प्रदेश में चेयरमैनों का मासिक शिष्टाचार भत्ता 15 हजार रुपए है। जबकि सभासदों को सिर्फ एक हजार रुपये मिलता है। शासन को पत्र लिखकर पांच हजार रुपये करने की मांग की गई। चेयरमैन उर्मिला सरोज ने कहा कि सभी सभासद अपने-अपने वार्ड में सफाई कर्मियों के साथ निकले। कोई भी नाला-नाली चोक न रहने पाए। बरसात होने पर भी किसी मोहल्ले में पानी जाम न होने पाए। इसकी हकीकत जानने के लिए वह खुद ईओ के साथ निकलेंगी। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक कमलेश मिश्र,सभासद अंशू मौर्य,सुग्गा खां, सुमित्रा देवी, मोख्तार अहमद, आबिदा बीबी आदि लोग रहे।
विज्ञापन

ईओ ने स्वच्छता को लेकर दिलाई शपथ
करारी। अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने कहा कि सभी लोग अपने घर व आसपास खुद सफाई की जिम्मेदारी संभालने का काम करे। इससे गंदगी नही फैलेगी। क्योंकि, गन्दगी की वजह से ही तरह-तरह की बीमारियां फैलती है। उन्होंने सभी को स्वच्छता के लिए शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कस्बे में बंटवाई गई डस्टबिन
करारी। कस्बे में स्वच्छता को लेकर ईओे ने पांच सौ कूड़ेदान की बाल्टी बंटवाई। कहा कि हर घर में कूड़ेदान की बाल्टी पहुंचाने का लक्ष्य है। सुबह घर-घर जाकर सफाई कर्मी इन बाल्टियों से कूड़ा उठाएंगे। बाकी कूड़ेदान की बाल्टियों को शीघ्र ही मंगवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें