भरवारी (ब्यूरो)। पुरानी बाजार भरवारी में मंगलवार की रात बेखौफ चोरों ने सेंध काटकार स्प्रिट की दुकान से इनवर्टर, बैटरी समेत हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची मौका मुआयना कर घटना की तहकीकात में जुटी है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार भरवारी की रहने वाली इंद्र देवी पत्नी आशीष कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात सेंध काटकर दुकान में घुसे बेखौफ चोरों ने इनवर्टर, बैटरी और 10 लीटर स्प्रिट समेत हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। बुधवार की सुबह दुकान खोलने पर सामान विखरा देख दुकान मालिक के होश उड़ गए।
शोर सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और घटना की छानबीन में जुट गई है। बीच बाजार हुई नकबजनी की घटना को लेकर ब्यापारियों में आक्रोश है। चौकी पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर घटना का खुलासा करने की मांग की है।