फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: थार सवार युवकों ने युवती का पीछा कर गाड़ी में बैठाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाधाम थाना क्षेत्र में पैदल घर लौट रही युवती का काली थार सवार युवकों ने पीछा किया। आरोप है कि युवकों ने रास्ते में उस पर अश्लील फब्तियां कसते हुए हाथों से आपत्तिजनक इशारे किए और विरोध करने पर युवती को जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो सितंबर को वह काम करने के बाद घर लौट रही थी। देवीगंज मार्ग पर पहुंचते ही काली रंग की थार सवार रेशू, वशीम और एक अन्य युवक ने उसका पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि युवकों ने रास्ते में उसे परेशान किया और हाथों से गंदे इशारे किए। विरोध करने पर जबरन बातचीत करने और गाड़ी में बैठाने की कोशिश की गई।
युवती ने घबराकर डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलते ही आरोपी थार लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रेशू और वशीम को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें