फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के धारावी से आया युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
The youth who came from Mumbai's Dharavi turned out to be Corona positive
विज्ञापन
मुंबई के धारावी से जिले में आया एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। करारी इलाके में रहने वाला यह युवक वहां एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। तबीयत खराब होने पर 25 दिसंबर की शाम वह ट्रेन से प्रयागराज आया। वहां से बस से घर आकर युवक होम आइसोलेट हो गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर आशा ने पीएचसी मंझनपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी को दी। इसके बाद युवक को पीएचसी बुलाकर कोविड नमूना लेकर जिला अस्पताल की लैब में आरटीपीसीआर जांच कराई गई। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। युवक ने बताया कि उसने मुंबई में ही वैक्सीन की दोनों डोज भी लगवाई थी।
इसके बाद भी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है। सर्विलंस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमित के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने के लिए टीमें सक्रिय कर दी गईं हैं। जल्द ही संपर्क में आने वाले सभी लोगों की कोविड जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें