फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिजली का बोर्ड ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत

Sun, 18 Jun 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। बिजली का बोर्ड ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गया था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के बिछौरा गांव का सुरेंद्र कुमार पटेल (18) बचपन से ही नाना भैयालाल के घर कोखराज के रामपुर सुहेला गांव में रहता था। नाना की मौत के बाद वह नानी केलापति की देखभाल कर रहा था। शनिवार की सुबह घर में लगा बिजली का बोर्ड अचानक खराब हो गया।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने के कारण सुरेंद्र खुद ही बोर्ड सही करने लगा। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। घटना में सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें