तेज धूप व लू को देखते हुए मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता एवं सहायता प्राप्त मदरसों में पढ़ाई का समय सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता मंडार ने बताया कि इस समय तेज धूप के साथ लू का दौर चल रहा है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए शिक्षण अवधि में परिवर्तन किया गया है। संवाद