फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: निमंत्रण में आए युवक को मारी गोली, बाल-बाल बचे ग्राम प्रधान

Tue, 05 Mar 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल के कोटिया गांव में अदावत को लेकर हमलावरों ने युवक को गोली मार दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल युवक को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराने के बाद हमलावरों की तलाश करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कोटिया निवासी ग्राम प्रधान राजेश कुमार पाल उर्फ सुग्गीलाल ने बताया कि गांव के एक परिवार से उसकी रंजिश चल रही है। बताया कि सोमवार शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित गेस्ट हाउस में उसका निमंत्रण था। उसी निमंत्रण में शामिल होने उसके बड़े भाई मंगल पाल का साला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असरावल निवासी नागेंद्र पाल भी आया था।
देर रात करीब साढ़े नौ बजे वह और बड़े भाई का साला नागेंद्र जैसे ही गेस्ट हाउस में निमंत्रण जाने के लिए घर से निकले ही थे कि रंजिश रखने वाले परिवार के दो युवकों ने उन पर तमंचे से तीन चार राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए वह घर में घुस गए। जबकि हमलावरों द्वारा मारी गई गोली भाई के साले नागेंद्र के दाहिने पैर के घुटने में लग गई। गोली चलने से गांव में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल नागेंद्र को इलाज के लिए सीएचसी भेजा।
इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि युवक के पैर में गोली लगी है, इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजकर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें