पिपरी कोतवाली के एक गांव की किशोरी को अगवाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर अपहरण के इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पिपरी इलाके का एक व्यक्ति जेवरात बनाने का काम करता है। उसकी 17 वर्षीय पुत्री कक्षा 11 वीं की छात्रा है। आरोप है कि कोखराज का एक युवक ने उसकी बेटी को बहलाकर अपने झांसे में ले लिया। आरोप है वह उसका धर्म परिवर्तन करवा कर उससे जबरन शादी करना चाहता है। आशंका जताई कि शादी नहीं करने पर वह उसकी हत्या भी कर सकता है।
परेशान पिता ने पुलिस को बताया कि युवक ने उसे इस कदर बरगलाया कि बेटी शुक्रवार की रात आलमारी में रखे चार लाख 32 हजार रुपये लेकर घर से बाहर गई। फिर उसकी बेटी को कोखराज कोतवाली के भरवारी कस्बा निवासी नौफिल उसकी बेटी को चारपहिया वाहन से अगवा कर ले गया है। उसके इस काम में उसकी मां और पिता समेत कई साथियों ने मदद की है।
पीड़ित पिता ने थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह परिहार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी कोखराज निवासी नौफिल उसकी मां और पिता तालिब जमीर, इमरान उर्फ इन्नू, उस्मान, अजीत मौर्या, पिपरी कोतवाली के मनौरी निवासी समीर एवं पूरामुफ्ती कोतवाली के हटवा निवासी नौफिल के कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने और छात्रा की बरामदगी के लिए दबिश दी जा रही है।