फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News : विदाई कराने ससुराल पहुंचे युवक की पिटाई, पुलिस ने मुंड़वा दिया सिर

Sat, 14 May 2022 08:18 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव की गुलाब देवी ने शनिवार को एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया उसके बेटे रंजीत की शादी गांव की ही एक युवती से हुई है। दो दिन पहले रुपयों के लेनदेन को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाराज होकर मायके आई पत्नी को मनाने पहुंचे युवक को ससुराल वालों ने जमकर पीटा। इसके बाद घटना की शिकायत पुलिस से की। सूचना पर पहुंचे सिपाही ने लड़की वालों का पक्ष लेते हुए युवक का सिर मुंडवा दिया। घटना की शिकायत युवक की मां ने एसपी से की है।

विज्ञापन

सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव की गुलाब देवी ने शनिवार को एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया उसके बेटे रंजीत की शादी गांव की ही एक युवती से हुई है। दो दिन पहले रुपयों के लेनदेन को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज होकर पत्नी अपने मायके चली गई।

गुलाब देवी का कहना है शुक्रवार शाम रंजीत पत्नी को बुलाने उसके मायके गया था। आरोप है कि वहां पर रंजीत के साले ने उसे पीटा और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर कोतवाली से एक सिपाही आया और जबरन रंजीत का सिर मुंडवा दिया। इसके बाद भी बहू को विदा नहीं किया गया। मामले की शिकायत सैनी कोतवाली में भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें