फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मग्लानि में युवक ने निगला जहर, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली इलाके के असरावे खुर्द गांव में सोनू (26) ने आत्मग्लानि की वजह से जहर निगल लिया। इलाज के लिए ले जाते समय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक पर बकरी चोरी करने का आरोप था। वह पिछले कई दिनों से गांव से लापता भी था।
विज्ञापन

असरावे खुर्द निवासी सोनू (26) मेहनत-मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। पिता गणेश की मौत के बाद उसकी मां गोमती देवी भी घर छोड़कर चली गई थी। पिछले दिनों गांव के लोगों ने सोनू को बकरी चोरी करने के आरोप में पकड़ा था। इस घटना के बाद से सोनू घर छोड़कर चला गया।
ग्रामीणों ने उसकी बाइक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। तब से सोनू घर नहीं लौटा था। पुलिस सोनू का इंतजार कर रही थी। बुधवार की शाम को वह घर लौटा तो अपने ऊपर लगे चोरी के इल्जाम को वह सहन नहीं कर सका। पत्नी ने बताया कि इसी आत्मग्लानि की वजह सोनू ने जहर निगल लिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो आननफानन उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें