फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पत्नी को घर से भगाकर युवक ने रचाई दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के पट्टीपरवेजाबाद गांव की निराशा देवी पत्नी नत्थूलाल ने बताया कि उसकी शादी 13 साल पहले हुई थी। सालभर पहले ससुरालियों ने दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग की। असमर्थता जाहिर करने पर ससुराली बहाने से उसे मासूम बेटे के साथ मायके छोड़ आए।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान ससुरालियों ने उसके पति नत्थू की दूसरी शादी करवा दी। सौतन आने की जानकारी पर विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़िता ने एसपी कार्यालय आकर शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें